जामताड़ा(JAMTADA):जिला मुख्यालय से निकलते ही जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता का औचक निरीक्षण चर्चा का विषय बन गया। बिन्दापाथर थाना क्षेत्रांतर्गत पगला मोड़ पर तैनात गश्ती दल की चुस्ती और तत्परता ने एसपी को आकर्षित किया। गश्ती दल वाहन चालकों का हेलमेट और कागजात की जांच पूरी लगन, मेहनत और मुस्तैदी से कर रहा था, जिसे देखकर एसपी ने संतोष जताया और जवानों को नगद पुरस्कार की घोषणा की।
हौसला-अफजाई की दो शब्द :
“कर्तव्य की राह में जो दम भरते हैं, वही असली प्रहरी हैं।”
“जवाबदेही के साथ सजगता ही सुरक्षा का भरोसा है।”
पुरस्कृत पुलिसकर्मी
निरीक्षण के दौरान गश्ती दल के चार पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार प्रदान किया गया—
- स०अ०नि० अवधेश कुमार सिंह – ₹1000/-
- हवलदार रंजीत प्रसाद साह – ₹500/-
- चा० हवलदार पंकज कुमार यादव – ₹500/-
- आरक्षी (570) दिलीप कुमार – ₹500/-
इनकी तत्परता और सेवा भावना को सराहनीय एवं प्रशंसनीय बताया गया।
अफजलपुर T.O.P. जल्द होगा पुनः चालू
निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने घोषणा की कि अफजलपुर का बंद पड़ा T.O.P. (थाना आउट पोस्ट) जल्द ही पुनः खोला जाएगा। इसके लिए नाला का जीर्णोद्धार शीघ्र कराया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और निगरानी और मजबूत होगी।
एनएच-419 पर अवैध वसूली पर सख्ती की उम्मीद
एसपी के निरीक्षण से राष्ट्रीय राजमार्ग 419 पर जारी अवैध वसूली को रोकने की उम्मीद जगी है।
- झारखंड में प्रवेश करते ही जिंदा मछली और सब्जी लाने वाले वाहनों से 1500 से 4000 रुपये तक की जबरन वसूली लंबे समय से हो रही है।
- मिहिजाम थाना क्षेत्र में पहले मछली गाड़ियों में जहर डालने की वारदात के कारण यह धंधा कुछ समय के लिए बंद हुआ था, परंतु अब दोबारा सक्रिय हो गया है।
- स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के अनुसार यह गोरखधंधा खुलेआम सत्ता और सत्ता के संरक्षक (विश्वसनीय व्यवस्था) की छत्रछाया में जारी है, जिससे देवघर, दुमका और जामताड़ा के चौक-चौराहों पर चर्चाएं तेज हैं।
अपेक्षा
एसपी जामताड़ा का यह औचक निरीक्षण न केवल पुलिसकर्मियों की मनोबल बढ़ाने वाला कदम साबित हुआ है, बल्कि जनता में यह उम्मीद भी जगा रहा है कि एनएच-419 पर जारी अवैध वसूली और मछली कारोबार से जुड़े अपराधों पर अब लगाम लगेगी।
NEWSANP के लिए जामताडा से आर पी सिंह कि रिपोर्ट

