शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा निर्धारित दो दिवसीय 30 एवं 31 अगस्त को धनबाद जिला में जन जागरूकता एवं प्राण वाण का कार्यकर्ता सम्मेलन जिला के विभिन्न क्षेत्रों के साथ गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में मनाया गया…

शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा निर्धारित दो दिवसीय 30 एवं 31 अगस्त को धनबाद जिला में जन जागरूकता एवं प्राण वाण का कार्यकर्ता सम्मेलन जिला के विभिन्न क्षेत्रों के साथ गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में मनाया गया…

धनबाद(DHANBAD): शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा निर्धारित दो दिवसीय दिनांक 30 अगस्त से 31 अगस्त तक धनबाद जिला में जन जागरूकता एवं प्राण वाण कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम धनबाद जिला के विभिन्न क्षेत्रों, गायत्री शक्तिपीठ बस्ता कोला, गायत्री शक्तिपीठ महुदा, गायत्री शक्तिपीठ जीतपुर एवं गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी मे बड़े ही उत्साह पूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ संपन्न हुआ, रविवार 31अगस्त को गायत्री ज्ञान मंदिर सिन्दरी में कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः 09 बजे से हवन यज्ञ पूजा अर्चना के साथ हुआ। तत्पश्चात 02 बजे से शांतिकुंज हरिद्वार से आए आगंतुक परिजनों को सिन्दरी के कार्य कर्ता भाई बहनों ने गायत्री मंत्रोच्चारण कर तिलक- चन्दन लगाया एवं मंत्र चादर ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।सर्व प्रथम आगंतुक भाईयों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। शांति कुंज से आए त्रिलोचन साहू , रमा शंकर ,उप जोन बोकारो के प्रभारी भाई कमल कान्त मंडल , मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बस्ता कोला धनबाद के विभूति शरणं सिंह , मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सिन्दरी राम प्रवेश प्रसाद , सहायक प्रबंध ट्रस्टी राजेश कुमार सिन्हा और पूर्व मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बी. डी.राज कुमार ने जन्म स्तावदी समारोह के आलोक में मां गायत्री, पूज्य गुरुदेव, वन्दनीय माता जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। अखिल विश्व गायत्री परिवार के दिशा निर्देश में हरिद्वार से आए वरिष्ठ ऋषि पुत्रों की टोली के द्वारा भविष्य की कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा 2026 को होने वाले जन्म स्तावदी समारोह के उपलक्ष्य में महत्त्वपूर्ण स्पष्ट मार्गदर्शन दिया गया l सभी क्षेत्र के भाइयों बहनों ने एक स्वर से संकल्पित होकर गुरुदेव के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया l साथ ही भाई बहनों द्वारा भजन कीर्तन,सत् संकल्प पाठ कर, शांति पाठ के साथ गोष्ठी सम्पन्न हुई। प्रातः 8:00 बजे गायत्री शक्तिपीठ बस्ता कोला से टोली की भाव भरी स सम्मान विदाई की गई l गायत्री परिवार के सभी सहयोगी कार्य कर्ता माता बहनों भाइयों बच्चों की उपस्थिति सराहनीय रही।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *