बीजेपी सचेतक सह MLA राज सिन्हा ने पॉलीटेक्निक से पांडरपाला,भारत चौक , आरा मोड स्ट्रीट लाइट का किया शिलान्यास…

बीजेपी सचेतक सह MLA राज सिन्हा ने पॉलीटेक्निक से पांडरपाला,भारत चौक , आरा मोड स्ट्रीट लाइट का किया शिलान्यास…

धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 1.9.2025 को झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मुख्य सड़क से पांडरपाला ,काली मंदिर, पटेल चौक, भारत चौक होते हुए आरा मोड़ ओवरब्रिज तक 7 मीटर ऊंचाई वाले एलइडी स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन कार्य का नारियल फोड़कार विधिवत्त शिलान्यास किया.

शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ो लोगों के अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार ,सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आनंदी रजवार, नगर निगम के अभियंता दीपक कुमार ,भाजपा के जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, निवर्तमान पार्षद अशोक पाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राज सिंह ने कहा कि पांडरपाला क्षेत्र के लिए यह कार्य अति महत्वपूर्ण था क्योंकि राजकीय पॉलिटेक्निक से पांडरपाला का यह मुख्य सड़क काफी एकांत एवं सुनसान रहता है यहां के आम लोगों ने मुझे आवेदन देकर इसकी गंभीरता से अवगत कराया था इस क्षेत्र के इस प्रमुख मार्गो पर स्ट्रीट लाइट्स का विस्थापन बहुत जल्द होगा इसका कार्य शुरू हो चुका है जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और सुविधा में वृद्धि होगी यह कार्य न केवल क्षेत्र के निवासियों के लिए बल्कि खासकर के छात्र-छात्राओं , व्यवसायीयों और आम आने -जाने वाले राहगीरों के लिए भी लाभकारी होगी.

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस कार्य को समयबद्ध के साथ पूरा करने की बात कही.साथ ही क्षेत्र के लोगों से इस कार्य के क्रियान्वयन में अपना सहयोग देने की अपील की.उन्होंने कहा कि यह पहल धनबाद को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अहम कदम है.

इस अवसर पर मुख्य रूप से हुल्लास दास, अरविंद राय, आदित्य राय, संदीप सिंह, मुकेश यादव, सौरभ कुमार, मिहिर कु दास, राकेश रौशन सिन्हा, धन्नुलाल दुबे, मनोज मालाकार, भागीरथ दास, मनोज पंडित, मुन्ना शर्मा, बरटांड मंडल के महामन्त्री टुन्ना सिंह, मनोज रिंकू, उपाध्यक्ष डी. के सिंह, राम शरण खटिक, सुमन कुमार, जगमोहन भगत, दीपक झा, प्रकाश सिंह, चंदू हेमब्रम, मगन सिंह गन्झु, प्रेमचंद हाँसदा सहित सैंकड़ो लोग थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *