घोषणा : झारखंड में किडनी रोगों से ग्रसित मरीजों के लिए रांची में बनेगा 2200 बेड का किडनी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ऑस्ट्रेलिया भी करेगा मदद…

घोषणा : झारखंड में किडनी रोगों से ग्रसित मरीजों के लिए रांची में बनेगा 2200 बेड का किडनी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ऑस्ट्रेलिया भी करेगा मदद…

रांची(RANCHI): झारखंड में किडनी रोगों से ग्रसित मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि किडनी मरीजों के उपचार के लिए राज्य सरकार किडनी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने जा रही है।
इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 2200 बेड होंगे, जहां किडनी प्रत्यारोपण के साथ-साथ किडनी रोगों के उपचार की सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

राजधानी रांची में यह हॉस्पिटल ऑस्टिन हॉस्पिटल एंड सर्विसेज, ऑस्ट्रेलिया और झारखंड सरकार की साझेदारी से बनेगा। इसी सिलसिले में ऑस्टिन हॉस्पिटल एंड सर्विसेज के सीईओ आंद्रेई कोल्मोगोरोव ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से उनके आवास पर मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आंद्रेई उनके पुराने मित्र हैं। उन्होंने झारखंड में बड़े पैमाने पर निवेश का निर्णय लिया है। इसी के तहत उन्होंने सरकार की साझेदारी में किडनी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने की पहल की है। मंत्री ने बताया कि मुलाकात के दौरान अस्पताल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है। जल्द ही अस्पताल के लिए जमीन तलाशी जाएगी। मंत्री के अनुसार, मुलाकात के दौरान आंद्रेई ने कहा कि हमारा लक्ष्य झारखंड को हेल्थकेयर का हब बनाना है। हम बड़ा निवेश करेंगे, लेकिन इस परियोजना को राजनीति से दूर रखना होगा। स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा डालना जनता के साथ अन्याय है। डॉ अंसारी ने कहा कि किडनी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल विश्व-स्तरीय अस्पताल न केवल झारखंड बल्कि पूरे पूर्वी भारत के मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।

मुलाकात के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर निवेश का निर्णय
● झारखंड को हेल्थकेयर का हब बनाने के लिए बड़ा निवेश होगा
● स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा- जल्द ही अस्पताल के लिए जमीन तलाशी जाएगी।
● बताया गया कि यह हॉस्पिटल ऑस्टिन हॉस्पिटल एंड सर्विसेज, आस्ट्रेलिया और झारखंड सरकार की साझेदारी से बनेगा।
● 2200 बेड के हॉस्पिटल में किडनी प्रत्यारोपण सहित सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी, हर तरह का इलाज संभव होगा।
● किडनी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से पूर्वी भारत के मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *