भगहर जंगल से माफिया फरार, खुला ये राज…

भगहर जंगल से माफिया फरार, खुला ये राज…

झारखंड(JHARKHAND): चौपारण वन प्रक्षेत्र की टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना पर भगहर जंगल में घुसी, जंगल की खामोशी अचानक ट्रैक्टर की गड़गड़ाहट और वनकर्मियों के शोर से गूंज उठी, जैसे ही वनकर्मी आगे बढ़े, लकड़ी माफिया ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। उनका पीछा किया गया, अफरा-तफरी मची और भागते-भागते ट्रैक्टर पलट गया। मौके पर धूल का गुबार और टूटी लकड़ियों की खड़खड़ाहट रह गई। माफिया अंधेरे का सहारा लेकर भाग निकले, लेकिन लकड़ी और ट्रॉली छोड़ गये। टीम में प्रभारी वनपाल पंकज कुमार, वनरक्षी कृष्णा प्रसाद महतो, अजीत कुमार गंझू, गृह रक्षक अशोक कुमार, चालक सुखदेव यादव एवं चौपारण पुलिस शामिल थी। वन विभाग की जांच में सामने आया है कि इन लकड़ियों का इस्तेमाल अवैध शराब भट्ठियों में ईंधन के रूप में होता था।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *