आशुलिपिक सहित समाहरणालय के चार कर्मियों को दी गई विदाई..उपायुक्त ने की सभी के उज्जवल भविष्य की कमना…

आशुलिपिक सहित समाहरणालय के चार कर्मियों को दी गई विदाई..उपायुक्त ने की सभी के उज्जवल भविष्य की कमना…

धनबाद(DHANBAD):समाहरणालय के आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) सुशीला टोपनो, कल्याण शाखा के प्रधान लिपिक शैलेंद्र कुमार बैद्य तथा गोपनीय शाखा के सरजू राम एवं भारतु राम रविवार, 31 अगस्त 2025, को सेवानिवृत्ति होंगे।

सेवानिवृत्ति होने वाले चारों कर्मियों के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में आज एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मृदुल स्वभाव की टोपनो ने अपने कार्य और दायित्व का अच्छे से निर्वाहन किया है। समाहरणालय आने वाले हर आगंतुकों के प्रति उनका व्यवहार अच्छा रहा। उन्होंने उनके मंगलमय जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

वहीं उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने कहा कि कल्याण शाखा के प्रधान लिपिक बैद्य अपने कर्तव्य के प्रति दक्ष रहे। उनके कार्यकाल में किसी भी संचिका के निष्पादन में कोई कठिनाई नहीं हुई।

निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन ने कहा कि बैद्य ने त्रुटि रहित कार्य किया। उनके कार्यकाल में हर योजना सुगमता से पारित हुई। उनका अनुभव प्रशासन को आगे भी काम आएगा।

उल्लेखनीय है कि टोपनो ने वर्ष 1988 में रांची समाहरणालय से अपनी यात्रा आरंभ की थी। 1996 में उन्होंने धनबाद में योगदान दिया। उन्होंने उप विकास आयुक्त, आपूर्ति, अनुमंडल, राजस्व सहित अन्य कार्यालय में सेवा प्रदान की। जबकि श् बैद्य ने 21 सितंबर 1992 को अनुमंडल कल्याण कार्यालय चक्रधरपुर में योगदान दिया। इसके बाद विभिन्न जिलों में काम करने के बाद धनबाद में योगदान दिया। उन्होंने पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य किया। गोपनीय शाखा के श्री सरजू राम एवं श्री भारतु राम ने भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।

विदाई समारोह में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद राम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा, शौकत अली, रमेश कुमार तिवारी, अमित कुमार सिंह, संदीप कुमार महतो के साथ साथ राजस्व, विकास, स्थापना, कल्याण, गोपनीय सहित अन्य शाखा के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *