मैथन व पंचेत डैम में लगातार बढ़ रहा है जलस्तर…

मैथन व पंचेत डैम में लगातार बढ़ रहा है जलस्तर…

धनबाद (DHANBAD): मैथन एवं पंचेत डैम में शुक्रवार को जलस्तर बढ़ गया है. मैथन डैम में पानी का लेवल 477.56 फीट मापा गया. इन फ्लो 21727 एकड़ फ़ीट, जबकि आउट फ्लो 44126 एकड़ फ़ीट है. पंचेत डैम का जलस्तर 406.55 फ़ीट है. यहां इनफ्लो 33952 एकड़ फ़ीट और आउटफ्लो 60535 एकड़ फ़ीट है. मैथन डैम में सिर्फ तीन गैलरी खोली गयी है. मैथन डैम मे हाइडल प्लांट चल रहा है. मैथन व पंचेत डैम के निचले इलाके में रहने वालों को सचेत कर दिया गया है. बारिश के मद्देनजर मैथन एवं पंचेत डैम की स्थिति पर केंद्रीय जल आयोग की नजर बनी हुई है.

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *