रहम पति… तनिक भी दया नहीं आई…

रहम पति… तनिक भी दया नहीं आई…

झारखंड(JHARKHAND): लातेहार के छिपादोहर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और 3 साल के मासूम बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतकों की पहचान मुन्नी देवी और उनके पुत्र के रूप में हुई है। आरोपी पति मोहनलाल उरांव पर शक है, जो वारदात के बाद से गायब है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था और गुरुवार रात भी पैसों को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह जब घर से कोई हलचल नहीं दिखी, तो ग्रामीणों को शक हुआ। दरवाजा खुला देख वे अंदर गए, जहां मां-बेटे की लाश देखकर गांव में कोहराम मच गया।

SDPO भरत राम ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और डर का माहौल है। ग्रामीणों ने इस नृशंस हत्या पर गहरा आक्रोश जताया और दोषी को सख्त सजा देने की मांग की है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *