धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत 16 पदों के लिए आज डाले जायेंगे वोट….

धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत 16 पदों के लिए आज डाले जायेंगे वोट….

धनबाद(DHANBAD):धनबाद बार एसोसिएशन में 16 पदों के लिए अधिवक्ता मतदाता शनिवार को मतदान करेंगे. मतदान व मतगणना से संबंधित सभी जानकारी शुक्रवार को चुनाव समिति के वरीय सदस्य अयोध्या प्रसाद उर्फ मुनमुन बाबू कामदेव शर्मा व एसपी सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने बताया कि धनबाद बार एसोसिएशन में 16 पदों पर चुनाव कराये जाने हैं. चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष हो इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. 30 अगस्त को अधिवक्ता मतदाता सुबह नौ बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक मतदान कर सकेंगे. मतदान व मतगणना की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी. 31 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से मतगणना शुरू होगी. चुनाव समिति ने बताया कि मतदाताओं को मत देने के लिए यूनिफॉर्म में अपने पहचान पत्र एसोसिएशन द्वारा जारी पहचान पत्र या झारखंड बार काउंसिल द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र साथ लाना होगा. सभी प्रत्याशियों को 30 अगस्त को 9:00 बजे मतदान केंद्र में पहुंच जाना होगा. ताकि उनके सामने मतदान से पूर्व की सारी प्रक्रिया पूरी की जा सके. इसके बाद मतदान शुरू होगा. किसी भी दूसरे व्यक्ति को मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश की इजाजत नहीं होगी. कोई भी व्यक्ति किसी भी मतदाता को प्रभावित करने वाला कोई काम नहीं करेगा.

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *