रांची : कार में विधानसभा अध्यक्ष का बोर्ड लगाकर घुम रहे थे 3 लड़के, जयराम महतो की पार्टी JLKM का लिखा था नाम, पुलिस ने पकड़ा…

रांची : कार में विधानसभा अध्यक्ष का बोर्ड लगाकर घुम रहे थे 3 लड़के, जयराम महतो की पार्टी JLKM का लिखा था नाम, पुलिस ने पकड़ा…

रांची(RANCHI): पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित दीपाटोली में गुरुवार की रात कार में रांची विधानसभा अध्यक्ष का बोर्ड लगाकर तीन युवक घुम रहे थे। कार के नंबर प्लेट पर विधानसभा अध्यक्ष के साथ जयराम महतो की पार्टी का नाम जेएलकेएम भी लिखा हुआ था। पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ा और उससे पूछताछ की।

पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली कि इलाके में धौंस जमाने के लिए कार चला रहे युवक ने अपनी गाड़ी में अध्यक्ष का बोर्ड लगा लिया था। कार सवार युवक का न तो कोई विधानसभा में है और न ही विधानसभा अध्यक्ष से उनका कोई संपर्क है। जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम से भी उसका किसी तरह का संपर्क होने की बात सामने नही आई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *