झारखंड विधानसभा में गरजे विधायक राज..धनबाद के मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेरा…

झारखंड विधानसभा में गरजे विधायक राज..धनबाद के मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेरा…

धनबाद(DHANBAD):झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज झारखंड विधानसभा मे गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 38 सड़कों के निर्माण भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए सी बी) जांच के कारण जीर्णशिर्ण अवस्था में पड़े रहने के मामले को जोर- शोर से उठाया
विधायक राज सिन्हा ने धनबाद नगर निगम अंतर्गत इन सड़कों के अविलंब निर्माण कराये जाने की माँग की.
विधायक सिन्हा ने इस संबंध में पूर्व में दिनांक 27.3 .2025 को पत्रांक DHN/108- 25 का भी हवाला दिया.
उन्होंने इस संबंध में सदन को इन सड़कों के निर्माण की आवश्यकता एवम उसकी भयावह स्थिति से सदन को अवगत करवाया.


सिन्हा ने पुनः स्मरित एवं सूचित कराते हुए, झारखंड विधानसभा सदन मे कहा कि, धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 38 विभिन्न सड़कों का निर्माण विगत छः वर्षों से नहीं होने के कारण स्थानीय आमजन के आवागमन में कठिनाइयां तथा आकस्मिक गंभीर दुर्घटनाएं हो रही हैं. धनबाद शहर के इन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा छः वर्षों पूर्व की गई थी.जिसमें जांच प्रतिवेदन के निदानार्थ सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाई है .साथ ही नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डो मे
उक्त सड़कों में विशेष कर पंडित क्लीनिक रोड तथा सब्जी बागान रोड गांधीनगर धनबाद सहित अन्य पथों की स्थिति और भी भयावह है जिस पर स्थानीय लोगों को पैदल आवागमन में कठिनाइयां होते आ रही है तथा शहरवासी पथों के अत्यंत जर्जर होने के कारण आक्रोशित हो आंदोलनरत हैं.

विधायक सिन्हा ने दिशा ,जिला योजना समिति और 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति बैठक में अनेकों बार इन 38 सड़कों के निर्माण हेतु बात उठाने और गंभीरता पूर्वक चर्चा किए जाने बाबत जानकारी भी सदन को दी . सिन्हा ने सदन मे दहाड़ाते हुए स्पष्ट कहा कि,
जाँच के नाम पे फंसी इन प्रमुख सड़कों के निर्माण के प्रयास के रूप मे विभाग एवम मंत्रालय केवल पत्राचार ही अब तक कर रही है.

जातव्य हो कि उक्त 38 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण जांच के आलोक में विधायक राज सिन्हा ने पूर्व में तत्कालीन पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड तथा वर्तमान पुलिस महानिदेशक सह महानिरीक्षक झारखंड सरकार के समक्ष स्वयं मिलकर एवं लिखित में भी इन तथ्यों से अवगत करा चुके हैं.

इस पे विधानसभा अध्यक्ष ने नगर विकास एवम आवास मंत्री को जवाब देने को कहा. नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से एसीबी को निर्देश दिल कर विधायक राज सिंह की मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा और सभी अधूरे पड़े सड़कों को अभिलंब बनवाया जाएगा यथाशीघ्र एनओसी प्राप्त कर अप सड़कों को बनाने की दिशा में हम अविलंब आगे बढ़ेंगे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *