“मेजर ध्यानचंद मेमोरियल गोल्ड कप धनबाद जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू”…

“मेजर ध्यानचंद मेमोरियल गोल्ड कप धनबाद जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू”…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव आचार्य कमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ एवं धनबाद जिला कला संस्कृति एवं खेल कूद विभाग द्वारा मेजर ध्यानचंद जयंती खेल दिवस के उपलक्ष में आयोजित धनबाद जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आज विरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लक्स बरामुंडी धनबाद पूमसे प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है जिसमें आज पूमसे इवेंट संपन्न हुई , जबकि कल 29 अगस्त को ताइक्वांडो क्योरुगी फाइटिंग प्रतियोगिता होगी जिसमें अभी तक 100 खिलाड़ियों कि इंट्री हो चुकी है कल और इंट्री होने कि संभावना है l जिसमे पुमसे इवेंट का परिणाम इस प्रकार है-
व्यक्तिगत पूमसे सीनियर (बालिका)- कुमारी (स्वर्ण पदक),शगुन कुमारी (रजत पदक),वृत्ति पाण्डेय (कांस्य पदक)
व्यक्तिगत पूमसे सीनियर (बालक)- राय (स्वर्ण पदक),विवेक कुमार (रजत पदक)
युगल पूमसे सीनियर-प्रियंका कुमारी एवं हिमाद्री पांडे (स्वर्ण पदक),शगुन कुमारी एवं सागर राय (रजत पदक)
समूह पूमसे सीनियर (बालिका)- कुमारी, वैष्णवी पांडेय एवं शगुन कुमारी (स्वर्ण पदक)
व्यक्तिगत पूमसे कैडेट (बालिका)-शिवाक्षी सिंह (स्वर्ण पदक), वान्या सिंह (रजत पदक)
व्यक्तिगत पूमसे सब-जूनियर (बालक)- अहान सिंह (स्वर्ण पदक),रनबीर सिंह-(रजत),रघुवीर सिंह (कांस्य)
प्रतियोगिता में जुरी कि भूमिका में धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव- आचार्य कमलेश कुमार पांडेय एवं रेफरी हिमाद्री पाण्डेय , नारायण सिंह, अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे जब कि प्रतियोगिता के अयोजन में मुख्य अतिथि- जिला खेल पदाधिकारी – उमेश लोहरा , जिला पर्यटन पदाधिकारी- संतोष पटेल तथा जिला खेल समन्वयक- रिंकू कुमारी , एवं ग्लोबल किड्स के निदेशक – संदीप सिंह उपस्थित रहे एवं विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी l

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *