धनबाद : मोंटेसरी टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ…

धनबाद : मोंटेसरी टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ…

धनबाद(DHANBAD):महिला विकास शिक्षण प्रशिक्षण समिति (MVSPS) और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के संयुक्त तत्वावधान में एमओयू के तहत मोंटेसरी टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में BCCL के डीपी मुरली कृष्ण रामय्या उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में CSR के जीएम कुमार मनोज, MVSPS के संरक्षक कवलजीत सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर कतरास के प्राचार्य अभिमन्यु कुमार, तेतुलमारी के प्राचार्य चितरंजन सिंह, भूली की उप-प्रधानाचार्या रंजना सिंह तथा समिति की सचिव डॉ. अरविंदर कौर शामिल हुईं। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सरस्वती विद्या मंदिर भूली, तेतुलमारी तथा श्यामडीह, कतरास के प्राइमरी एवं प्री-प्राइमरी स्तर के 50 शिक्षकों को मोंटेसरी एवं बाल-केंद्रित शिक्षा पद्धति की गुणकारी नीतियों से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी BCCL ने अपनी CSR गतिविधि के तहत ली है।
कार्यक्रम का संचालन शिल्पा सिंह ने किया। स्वागत गीत और प्रार्थना SVM भूली एवं टेटुलमारी के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया, वहीं गणेश वंदना SPCS के बच्चों द्वारा की गई।

समिति की सचिव डॉ. अरविंदर कौर तथा बीबीएमकेयू के डॉ. उपेंद्र कुमार को इस परियोजना का मेंटॉर नामित किया गया है। अपने संबोधन में डॉ. अरविंदर कौर ने कहा कि— “यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी शिक्षकों को अपग्रेड करेगा तथा विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाई प्रदान करेगा।”

मुख्य अतिथि डीपी मुरली कृष्ण रामय्या ने प्रशिक्षण की सफलता की कामना की, वहीं CSR के जीएम कुमार मनोज ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए डॉ. अरविंदर कौर के नेतृत्व की प्रशंसा की। सभी प्राचार्यों ने भी अपने विचार रखे और BBMKU के डॉ. उपेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *