धनबाद(NIRSA): भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि भगवान गणेश द्वारा नियंत्रित होती है इसी दिन गणेश चतुर्थी पूजन किया जाता, विघ्नहर्ता गणपति महाराज का पूरे विधि विधान के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष में पूजा की जाती हैं कोयलांचल में भी बड़े ही हर्षौल्लास के साथ पूजा अर्चना की गई,मैथनमोड़ शांति क्लब द्वारा भव्य पंडाल आकर्षण विद्युत सजा के साथ हर वर्ष गणेश पूजा की जाती हैं इसी के तहत बुधवार को झामुमो के वरिष्ठ नेता रमेश टुडू, अरनब सरकार द्वारा फीता काट कर पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया और विघ्नहर्ता गणपति महाराज से समस्त रजवासियों के लिए मंगल कामना की वहीं अरनव सरकार ने इस उत्सव पर शांति क्लब के सदस्यों को बधाई दी हैं इस मौके पर शांति क्लब के अध्यक्ष अमित कुमार,सचिव पिंटू साव,कोषाध्यक्ष सीटू सिन्हा
अरुण दास,सिंटू साव,बिकी यादव,सुधीर सिंह,दीपक सिंह,रवि साहु,राजा सिंह,बिट्टू सिंह, तथा शांति क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

