धनबाद(DHANBAD): दिनांक 26 तारीख को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा निकाली गई शहीदी जागृति यात्रा दुबरी गुरुद्वारा (असम) से प्रारंभ होकर धनबाद पहुंची। इस यात्रा के दर्शन के लिए सिंदरी की संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संगत में हरेंद्र सिंह, निंदर सिंह, गुरप्रीत कौर, प्रीति कौर, प्रभजोत कौर, देवेंद्र कौर, हरभजन कौर, सुरेंद्र कौर, संतुक रानी, रुपिंदर कौर, मनमीत कौर, परविंदर सिंह, गुरुचरण सिंह, ग्रंथि बलबीर सिंह, अमरजीत सिंह, परमजीत सिंह, गगन मीत सिंह और पार्थो सरकार शामिल रहे।
यह यात्रा आगे जमशेदपुर, रांची होते हुए हजूर साहिब (महाराष्ट्र), गुजरात होते हुए आनंदपुर साहिब पहुंचेगी, जहां 25 नवंबर को इसका समापन होगा।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरुवाणी के कीर्तन और अरदास में भाग लिया तथा यात्रा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
NEWSANP के लिए धनबाद से भोला बाउरी की रिपोर्ट

