टेक्सेलरेट 2025 : बीआईटी सिंदरी में 30 अगस्त को होगी आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता…

टेक्सेलरेट 2025 : बीआईटी सिंदरी में 30 अगस्त को होगी आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता…

सिंदरी(SINDRI): बीआईटी सिंदरी, टेक्समिन – सीपीएस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के सहयोग से इंस्टिट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC 7.0) के अंतर्गत टेक्सेलरेट 2025 का आयोजन 30 अगस्त 2025 को करेगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है।

इस बार 12 चयनित टीमें अपने अभिनव विचारों को विशेषज्ञों की निर्णायक समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को ₹2,00,000 तक की प्री-इन्क्यूबेशन फंडिंग पाँच प्रतिभागियों को बीआईटीएस–टेक्समिन सीपीएस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा प्रदान किया जाएगा l

प्रतियोगिता में खनन सुरक्षा और प्रौद्योगिकी से जुड़े कई नवाचारी विचार शामिल हैं, जैसे:
• माइन शील्ड – स्मार्ट नॉइज़ कैंसलेशन हेलमेट
• एआई आधारित स्मार्ट हेलमेट
• माइनिंग ट्रकों के लिए स्मार्ट सेफ्टी अपग्रेड
• भूमिगत खनिकों के लिए किफायती स्मार्ट ईयर प्रोटेक्टर्स

आईआईसी 7.0 के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश कुमार ने कहा,
“टेक्सेलरेट 2025 युवाओं के लिए अपने विचारों को साकार करने और वास्तविक जीवन में प्रभाव डालने का एक सशक्त मंच है।”

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *