शेखर बने जिला डेकोरेटर एसोसिएशन के धनबाद शाखा अध्यक्ष…

शेखर बने जिला डेकोरेटर एसोसिएशन के धनबाद शाखा अध्यक्ष…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला डेकोरेटर एसोसिएशन धनबाद शाखा का चुनाव रविवार को हीरापुर के एक होटल में हुआ। इसमें शेखर वर्मा अध्यक्ष, नीरज कुमार शाहा सचिव और संजय तिवारी कोषाध्यक्ष चुने गए। एसोसिएशन के धनबाद शाखा में कुल 175 मतदाता हैं। इसमें 154 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला हुआ। तीन उम्मीदवारों में शेखर वर्मा ने सर्वाधिक 83 वोट पाकर जीत दर्ज की और अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय तिवारी को 52 वोट मिले। राजेश केसरी को मात्र 9 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर नीरज कुमार शाहा निर्विरोध चुने गए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर भी कड़ा मुकाबला हुआ।

इस पद के लिए संजय कुमार और सुदीप्तो सिन्हा चुनाव लड़ रहे थे। संजय ने 96 मत पाकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी सुदीप्तो सिन्हा को 47 मत मिले। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने उनका स्वागत किया। जिला कमेटी का चुनाव 10 को धनबाद जिला डेकोरेटर एसोसिएशन के जिलास्तरीय चुनाव की तैयारी भी शुरू हो गई है। यह चुनाव 10 सितंबर को न्यू टाउन हॉल में होगा। जिले की कुल 20 शाखाओं के लगभग 13 सौ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। इसमें जिलाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *