धनबाद(DHANBAD):बाघमारा के डुमरा के पास बाइक सवार तीन सवार अपराधियों ने मन्द्रा के मुखिया पति शंकर बेलदार पर गोली चलाकर भाग गए है..
आनन फानन में घायल शंकर चौहान उर्फ शंकर बेलदार को उनके परिजनों और समर्थकों ने धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है..
बताया जाता है कि शंकर बेलदार पेशे से पंचायत प्रतिनिधि के साथ कोल कारोबार से भी जुड़े है..
अपराधियों के द्वारा किए गए फायरिंग में दो गोली पैर और एक गोली उनके कमर में लगी है..वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश है या रंगदारी से जुड़ा मामला है ,या दहशत फैलाने के लिए उक्त घटना को अंजाम दिया गया है..अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो रहा पाया..घटना में किस अपराधिक गिरोह का हाथ है .पुलिस छानबीन में जुट गई है…पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की गहराई से जांच में जुट गई है..
NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..

