सिंदरी संगत ने गोमो में किए 200 साल पुराने ग्रंथ साहिब के दर्शन…

सिंदरी संगत ने गोमो में किए 200 साल पुराने ग्रंथ साहिब के दर्शन…

सिंदरी(SINDRI): आज दिनांक 24 अगस्त को सिंदरी की संगत गोमो के लिए प्रस्थान कर विशेष धार्मिक यात्रा पर पहुंची। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गोमो में स्थित 200 साल पुराने पवित्र ग्रंथ साहिब के दर्शन करना था।

संगत में शामिल श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से दर्शन किए और विशेष अरदास में भाग लिया। इस पवित्र यात्रा में सिंदरी संगत के प्रमुख और श्रद्धालु शामिल रहे जिनमें जसप्रीत सिंह, प्रधान जगदेव सिंह मनजीत सिंह जगदीश्वर सिंह सुरेंद्र कौर, देवेंद्र कौर, ग्रंथि, बलबीर सिंह, हरदीप सिंह, हरपाल सिंह संतोष रानी, सुखी देवी, बलबीर कौर और हरजीत कौर प्रमुख रहे।

इस अवसर पर संगत ने गुरु साहिब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में सेवा, भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया।

NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *