श्री रानी सती दादी का अलौकिक श्रृंगार एवं छप्पन भोग के साथ भादो अमावस्या सम्पन्न…

श्री रानी सती दादी का अलौकिक श्रृंगार एवं छप्पन भोग के साथ भादो अमावस्या सम्पन्न…

झरिया(JHARIA): श्री रानी सती मंदिर झरिया में जारी चार दिवसीय भादो महोत्सव शनिवार को चौथे दिन छप्पन भोग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।

प्रातः 5 बजे मंगला आरती एवं पंचधारी भोग, 6 बजे, जात जडूला , 10:30 बजे खीर पुडा प्रसाद का भोग लगाकर वितरण किया गया।

वहीं शाम में दादीजी को छप्पन भोग अर्पित करने के पश्चात भजनों का दौर प्रारंभ हुआ। स्थानीय भजन गायको ने भजनों को ऐसा समा बांधा की भक्तगण भजनों की धुन पर गाते रहे भजन उपरांत आरती कर भादो अमावस्या के चौथे दिन कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूजा पंडित मुन्ना शास्त्री द्वारा किया गया।

भजन, दादी थारे भरोसे तेरो दरबार है……..
जब कोई नहीं आता मेरी मईयां आती है …..
आओ मां ,आओ माँ ,आओ माँ भक्तो के घर भी आओ माँ….. आदि भजन गाए गये।

मौके पर कमिटी के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद गोयनका ,छेदी तुलस्यान, नथमल अग्रवाल,अरूण झुनझुनवाला,
सत्यनारायण भोजगढ़िया ,नरेश अग्रवाल ,अनिल खेमका,
संदीप सांवरिया,अनिल चौधरी, आलोक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल ,गोपाल अग्रवाल आदि थे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *