धनबाद में बाबा गणिनाथ जी का 73वां वार्षिक पूजनोत्सव, शोभायात्रा और भंडारे का होगा आयोजन…

धनबाद में बाबा गणिनाथ जी का 73वां वार्षिक पूजनोत्सव, शोभायात्रा और भंडारे का होगा आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी का 73वां वार्षिक पूजनोत्सव इस वर्ष विशेष भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा धनबाद जिला समिति एवं बाबा गणिनाथ सेवाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में 23 अगस्त 2025, शनिवार को शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन किया गया है।

नगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा रणधीर वर्मा चौक से शुरू होकर लाल बंगला स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर तक जाएगी। इसमें भगवान शिव और उनके गणों के रूप में कलाकार धार्मिक झांकी प्रस्तुत करेंगे। शोभायात्रा के बाद मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें करीब हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भोजन की व्यवस्था की गई है।

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा धनबाद जिला समिति के नगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने आगे बताया कि इस अवसर पर बाबा गणिनाथ सेवाश्रम में मद्धेशिया समाज के लिए कई सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम में धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद विधायक राज सिंह, झरिया विधायक रागिनी सिंह सहित कई गणमान्य अतिथियों के उपस्थित होंगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *