वरियजनों को समर्पित अभियान की शुरुआत..मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा का अनोखा प्रयास…

वरियजनों को समर्पित अभियान की शुरुआत..मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा का अनोखा प्रयास…

झरिया(JHARIA) : विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस (21 अगस्त) के अवसर को यादगार बनाते हुए मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा ने आज से अगस्त माह के शेष 10 दिनों को समाज के वरियजनों को समर्पित करने का विशेष अभियान प्रारंभ किया।

अभियान के तहत शाखा सदस्य अपने परिवार एवं पड़ोस के वरिष्ठजनों से मिलकर उनके साथ समय बिताएँगे, आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा उनके फोटो और वीडियो साझा करेंगे। खास बात यह है कि बच्चों व युवाओं को भी प्रेरित किया जा रहा है कि वे अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी का आशीर्वाद लेकर उनकी स्मृतियाँ संजोएँ।

प्राप्त तस्वीरें व वीडियो शाखा के मुखपत्र “युवा दर्पण” में प्रकाशित किए जाएँगे और प्रतिभागियों को E-Certificate प्रदान किया जाएगा। फोटो/वीडियो व्हाट्सएप नंबर 9608233839 पर भेजे जा सकते हैं।

अभियान के संयोजक मयंक केजरीवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान व कृतज्ञता की भावना को और अधिक गहरा करना है।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *