पुरानी रंजिस को लेकर फतेहपुर मे दो गुट आपस मे भिड़े एक दूसरे को लात घुसों से पिटा लाठी डंडो से भी किया हमला…विडिओ वायरल..

पुरानी रंजिस को लेकर फतेहपुर मे दो गुट आपस मे भिड़े एक दूसरे को लात घुसों से पिटा लाठी डंडो से भी किया हमला…विडिओ वायरल..

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत साऊथ पुलिस फाड़ी इलाके में दिनदहाड़े सड़क किनारे दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट की घटना ने पुरे इलाके मे सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है, हर कोई हैरान और परेशान है यह जानने के लिये की आखिरकार दोनों गुटों के बिच हुआ क्या की दोनों गुट एक दूसरे के खून के प्यासे बन गए और दोनों गुटों ने कुछ इस कदर एक दूसरे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया, जैसे वह एक दूसरे की जान लेकर ही शांत होंगे, घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने आसनसोल साऊथ पुलिस फाड़ी को दी, वहीं साऊथ पुलिस फाड़ी ने मौके पर पहुँच स्थिति को नियंत्रण किया, इस दौरान एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसको पुलिस ने आसनसोल जिला अस्पताल मे इलाज के लिये भर्ती कराया है, वहीं मामले मे पुलिस ने दो अन्य को गिरफ्तार किया है, साथ ही मामले की छानबीन मे जुट गई है, इसके अलावा पुलिस के हाँथ एक सिसिटीवी फुटेज भी हाँथ लगा है, जिस फुटेज के आधार पर घटना मे शामिल तमाम लोगों की पुलिस पहचान कर उनपर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है, वहीं स्थानीय लोगों की अगर माने तो एक गुट जामुड़िया तो दूसरा जगतडीह ग्राम के रहने वाले है, दोनों गुट किसी पुरानी रंजिस को लेकर बातचित के लिये फतेहपुर मे इकठा हुए थे, उसी बातचीत के दौरान दोनों गुट अचानक से एक दूसरे के ऊपर टूट पड़े और दोनों गुटों के बिच हिंसक झड़प शुरू हो गई, कोई लात चलाता दिखा तो कोई घुसा मारता दिखा तो कोई लाठी और डंडा से एक दूसरे पर वार कर्ता दिखा, करीब दो मिनट 42 सेकेंड के वायरल इस विडिओ मे क़ानून को ताख पर रखकर सड़क पर बेखौफ गुंडागर्दी का माहौल दिखा जो आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के लिये एक बड़ी चिनौती से कम नही है.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *