आसनसोल में एक्सप्लोसिव डांस कम्पटीशन सीजन 2 का होगा आगाज..

आसनसोल में एक्सप्लोसिव डांस कम्पटीशन सीजन 2 का होगा आगाज..

कुलटी, (पश्चिम बंगाल): आसनसोल के कुलटी थाना अंतर्गत आमंत्रण भवन मे इंडियन कल्चर डांस स्टूडियो के संस्थापक सुनील पांडे आनंद ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया रबिन्द्र भवन मे आगामी 11 और 12 अक्टूबर को दो दिवशीय एक्सप्लोसिव डांस कम्पटीशन सीजन 2 का आगाज होगा ,इससे पहले रबिन्द्र भवन मे आयोजित डांस कम्पटीशन सीजन 1 मे उनको भारी सफलता मिली थी, जिस डांस कम्पटीशन मे भारी संख्या मे पश्चिम बंगाल ही नही बल्कि बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों से आए प्रतिभागियों ने उस डांस कम्पटीशन मे भाग लिया था और अपनी धमाकेदार डांस से भरे मंच पर समा बाँधा था, वह पल पुरे शिल्पाँचल मे यादगार पल था,

इस वर्ष भी वह सीजन 2 मे कुछ अच्छा और बेहतर करना चाहते हैं, जो सीजन 1की तरह शिल्पाँचल ही नही बल्कि पुरे पश्चिम बंगाल मे यादगार पल हो, जिसको देखते हुए उन्होंने अपने डांस कम्पटीशन सीजन 2 मे सेमीफाईनल के लिये जज के तौर पर कोलकाता के मशहूर वेस्टर्न डांसर को आमंत्रित किया है, वहीं फाईनल के लिए चेन्नई के मशहूर वेस्टर्न डांसर रवि वर्मा व कोलकाता की रहने वाली बहूचर्चित क्लासिकल डांसर को आमंत्रित किया है, वहीं कार्यक्रम के होस्ट के लिए पटना के राहुल उर्फ़ इन्सेन को बुलाया है, राहुल ने कई राज्यों मे बड़े -बड़े कार्यक्रमो को होस्ट किया है, जो कार्यक्रम काफी पॉपुलर है, ऐसे मे राहुल की एंकरिंग आसनसोल के रबिन्द्र भवन मे आयोजित एक्सप्लोसिव डांस कम्पटीशन सीजन 2 में देखने को मिलेगा,

डांस कम्पटीशन मे उपस्थित लोगों व प्रतिभागियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित तो करेगा ही साथ मे फूल मनोरंजन की सौ प्रतिशत गारंटी भी देगा, सुनील ने कहा वह पेशे से एक डांसर हैं, साथ मे वह आसनसोल मे बच्चों को डांस क्लास भी करवाते हैं, उन्होंने कहा उनके पास कई ऐसे भी स्टूडेंट हैं, जिनकी उम्र 40 से 50 के बीच है, उन्होंने कहा डांस एक कला है और इसे किसी भी उम्र में सिखा जा सकता है…

इस पेशे से जुड़े कई कलाकार टीवी और सिनेमा व मनोरंजन की दुनिया मे काफी नाम और शोहरत कमा रहे हैं..

सुनील ने यह भी बताया की इस वर्ष प्रथम, द्वितिय और तृतीय श्रेणी मे आने वाले प्रतिभागियों के लिए कुल 90 हजार रुपए का कैश पुरस्कार रखा गया हैं, साथ मे इस डांस प्रतियोगिता मे अच्छे और बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार के रूप मे ट्रॉफी और गिफ्ट वाउचर की भी व्यवस्था की गई हैं,..

NEWS ANP के लिए अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *