पुरानी रंजिश को लेकर फतेहपुर में दो गुट में हुई मारपीट.. वीडियो वायरल

पुरानी रंजिश को लेकर फतेहपुर में दो गुट में हुई मारपीट.. वीडियो वायरल

आसनसोल(पश्चिम बंगाल): आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत साऊथ पुलिस फाड़ी इलाके में दिनदहाड़े सड़क किनारे दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई.. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने आसनसोल साऊथ पुलिस फाड़ी को दी, वहीं साऊथ पुलिस फाड़ी ने मौके पर पहुँच स्थिति को नियंत्रण किया, इस दौरान एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसको पुलिस ने आसनसोल जिला अस्पताल मे इलाज के लिये भर्ती कराया है, वहीं मामले मे पुलिस ने दो अन्य को गिरफ्तार किया है, साथ ही मामले की छानबीन मे जुट गई है, इसके अलावा पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा है, जिस फुटेज के आधार पर घटना मे शामिल तमाम लोगों की पुलिस पहचान कर उनपर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है, वहीं स्थानीय लोगों की माने तो एक गुट जामुड़िया तो दूसरा जगतडीह ग्राम के रहने वाले है, दोनों गुट किसी पुरानी रंजिश को लेकर बातचीत के लिये फतेहपुर मे इकठ्ठा हुए थे, उसी बातचीत के दौरान दोनों गुट में अचानक घमासान हो गया और एक दूसरे के ऊपर टूट पड़े और दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई, करीब दो मिनट 42 सेकेंड के मारपीट का वीडियो वायरल है..

NEWS ANP के लिए अतीक रहमान कि रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *