श्री श्याम बालाजी धाम मैथन के लिए चिरकुंडा से निकला निशान यात्रा, सैकड़ो भक्त हुए शामिल…

श्री श्याम बालाजी धाम मैथन के लिए चिरकुंडा से निकला निशान यात्रा, सैकड़ो भक्त हुए शामिल…

धनबाद(NIRSA): चिरकुंडा स्थित ठाकुर बाड़ी से सोमवार की सुबह सैकड़ो की संख्या में श्री श्याम भक्त निशान लेकर नाचते, गाते व झूमते हुए श्री श्याम बालाजी धाम मैथन मंदिर पहुंचे। जगह जगह निशान शोभा यात्रा में शामिल भक्तों के लिए पानी व शरबत की व्यवस्था की गई। जयश्री श्याम के नारे से चिरकुंडा से लेकर श्री श्याम बालाजी धाम मैथन तक पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। निशान यात्रा चिरकुंडा ठाकुर बाड़ी से निकल कर तालडांगा, कुमारधुबी, मैथन मोड़ होते हुए श्री श्याम बालाजी मंदिर पहुंची।

इस संबंध में आयोजकों द्वारा बताया गया की यह सूरज गढ़ का निशान है जो की पुरे धनबाद में पहली बार चिरकुंडा से निकला है। सूरजगढ़ के निशान की महिमा का जितना भी बखान करें वह कम होगा। सिर्फ इतना ही कहेंगे की यह प्राचीन निशान है। जो बाबा के शिखर पर पिछले 400 साल से लहरा रहा है। जहां पिछले 16 अगस्त से चल रहे कार्यक्रम के तहत आज निशान शोभा यात्रा निकाला गया है। यह कार्यक्रम 21 अगस्त के दोपहर में श्याम पाठ एवं महा भंडारे के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा। इसके बीच रोजाना भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण जारी रहेगा…

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *