DHANBAD हनुमान मैन्शन पर निगम की बड़ी कार्रवाई : 54 लाख जुर्माना, अवैध निर्माण तोड़ने का आदेश…

DHANBAD हनुमान मैन्शन पर निगम की बड़ी कार्रवाई : 54 लाख जुर्माना, अवैध निर्माण तोड़ने का आदेश…

धनबाद(DHANBAD): नगर निगम धनबाद ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए पुराना बाजार स्थित रतनजी रोड पर बने बहुमंजिला हनुमान मैन्शन (प्रमोटर– जे. जी. कंस्ट्रक्शन) पर बड़ी कार्रवाई की है। निगम की जांच में यह पाया गया कि भवन स्वीकृत मानचित्र (प्रपोजल फाइल संख्या – DMC/BP/0248/W31/2020) से हटकर निर्मित किया गया है।

निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार बेसमेंट से लेकर चौथी मंजिल तक कई हिस्सों में अतिरिक्त निर्माण किया गया है। निगम ने स्पष्ट किया कि बेसमेंट में 171.62 वर्गमीटर, भूतल पर 171.62 वर्गमीटर, प्रथम तल पर 36.62 वर्गमीटर तथा दूसरी से चौथी मंजिल तक 133.38 वर्गमीटर अतिरिक्त निर्माण पाया गया। इनमें से कुल 291.78 वर्गमीटर क्षेत्र ध्वस्त करने का आदेश दिया गया है।

निगम ने भवन स्वामी पर 54 लाख 64 हजार 100 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आदेश में कहा गया है कि भवन स्वामी निर्धारित समय सीमा के भीतर जुर्माना राशि जमा करें और स्वयं अवैध निर्माण को हटाएं। अन्यथा निगम की ओर से जबरन कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद शहर में चर्चा है कि नगर निगम अब अवैध निर्माणों को लेकर सख्त रुख अपना रहा है।

सिटी लाइव से बातचीत में हनुमान मैंशन के प्रमोटरों में से एक नरेश केशरी ने कहा कि “नगर निगम के आदेश का हमने पूर्ण रूप से अनुपालन कर लिया है। जिस विचलन का आरोप लगाया गया था, उसे दूर कर दिया गया है।
साथ ही, जो भी जुर्माना निर्धारित किया गया है, उसे जमा कराने की प्रक्रिया भी हमारी ओर से की जा रही है।
इस संबंध में हम लगातार नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी मंशा हमेशा से कानून और नियमों का पालन करने की रही है, न कि उनका उल्लंघन करने की।”

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *