BSNL का 54 दिन वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान: 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग…

BSNL का 54 दिन वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान: 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग…

नई दिल्ली(NEW DELHI):प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल एक के बाद एक शानदार प्लान पेश कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने एक ऐसा ऑफर भी पेश किया था जिसमें नए यूजर्स को सिर्फ ₹1 में नए सिम के साथ डेटा और कई अन्य फायदे मिल रहे थे। इसी बीच कंपनी ने 54 दिनों वाले एक शानदार प्लान की भी घोषणा की थी जिसमें यूजर्स को न सिर्फ डेटा मिल रहा है, बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा भी मिल रही है। आज हम आपको बीएसएनएल के इसी शानदार प्लान के बारे में विस्तार से बताएंगे।

BSNL का 347 रुपये वाला प्लान
हाल ही में सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस नए शानदार प्लान की घोषणा की थी, जहां कंपनी ने बताया था कि यूजर्स को मात्र 347 रुपये में रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा। इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी, यानी आप दिन रात जितनी चाहें उतनी बातें कर सकते हैं।

इतना ही नहीं कंपनी इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी दे रहा है, यानी अगर आपको टेक्स्ट करना पसंद है, तो आप इस प्लान से वो काम आसानी से कर सकते हैं। देखा जाए तो इस प्लान में ज्यादा डेटा मिल रहा है और इस प्लान की कीमत बेहद कम है।

जियो-Airtel के पास भी नहीं है इतना सस्ता प्लान
वहीं, दूसरी ओर जियो एयरटेल के पास ऐसा कोई प्लान नहीं है जिसमें आपको ऐसे फायदे मिलते हों जियो थोड़ी ज्यादा वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रहा है, जहां 56 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए आपको 629 रुपये चुकाने होंगे जहां आपको रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। जबकि एयरटेल के इस प्लान की कीमत 649 रुपये है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *