
धनबाद(DHANBAD):श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में धनबाद हीरापुर हरिमंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को मनाया गया।
इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी उमड़ी।लोग अपने बच्चों को राधा कृष्ण के परिधान में तैयार कर मंदिर में आए और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की।मंदिर परिसर में सेल्फी प्वाइंट लोगो के आकर्षण का केंद्र रहा जहां सभी लोग सेल्फी प्वाइंट में आकर इस मनमोहक पल को अपने कैमरे में कैद करते दिखे।वही मंदिर कमिटी के सेकेट्री कृष्ण गोपाल डे ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
वही रोहिणी नक्षत्र रात के 10 बजे तक ही है इसलिए 10 बजे तक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर ली जाएगी।वही भक्तों के बीच भोग का वितरण भी किया जा रहा है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

