बरटांड चेम्बर का चुनाव सम्पन्न, रंजीत सिंह अध्यक्ष निर्वाचित, संतोष चौरसिया सचिव बने…

बरटांड चेम्बर का चुनाव सम्पन्न, रंजीत सिंह अध्यक्ष निर्वाचित, संतोष चौरसिया सचिव बने…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के बरटांड चेम्बर का चुनाव सम्पन्न हो गया.रंजीत सिंह अध्यक्ष और संतोष चौरसिया सचिव बने साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार गुप्ता निर्विरोध चुने गए.

रंजीत सिंह को 68,जबकि उनके प्रतिद्वंदी को महज 48 मत से ही संतोष करना पड़ा.वहीं संतोष चौरसिया को 124 मत एवं उनके प्रतिद्वंदी को महज 38 मत ही हासिल हुआ.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि व्यापारियों के हित में सदैव खड़े रहेंगे तथा पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वाहन करेंगे.जिला चेम्बर के महासचिव अजय नारायण लाल ने बताया कि जिले में जिला चेम्बर कुल शाखाएं 61 हैं.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *