
झरिया में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 7वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
झरिया(JHARIA):आज शनिवार, 16 अगस्त 2025 को झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सभा में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी बारी-बारी से श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सभी ने दो मिनट का मौन रखकर अटल जी को नमन किया।
विधायक रागिनी सिंह ने कहा“अटल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित किया। उनका त्याग, नीतिगत स्पष्टता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी। हम सभी को उनके आदर्शों और विचारों पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उनका योगदान देश कभी नहीं भुला सकता।”
महावीर पासवान, सत्यदेव सिंह, विष्णु त्रिपाठी, उमेश यादव, दिलीप भारती, अवधेश साव, अभिषेक पांडे, संतोष शर्मा, अर्जुन निषाद, बच्चा कुमार गिरी, सुमन अग्रवाल, राजा राम पासवान सहित अनेक भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोक
सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के दुर्घटना के बाद दिल्ली में निधन की खबर पर गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने उनके सम्मान में भी दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

