इलाका दखल को लेकर किन्नर समाज के दो गुटों मे हिंसक झड़प… जमकर चले लात घुसे… दोनों गुटों ने एक दूसरे को लाठी डंडो से पीटने का भी लगाया आरोप…

इलाका दखल को लेकर किन्नर समाज के दो गुटों मे हिंसक झड़प… जमकर चले लात घुसे… दोनों गुटों ने एक दूसरे को लाठी डंडो से पीटने का भी लगाया आरोप…

आसनसोल(ASANSOL):पश्चिम बंगाल आसनसोल के रानीगंज मे किन्नर समाज के दो गुटों मे हिंसक झड़प की घटना सामने आई है, जिस घटना मे दोनों गुटों ने एक दूसरे के ऊपर जमकर लात घुसों की बरसात की है, साथ मे दोनों गुटों ने एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडो से हमला भी करने का आरोप लगाया है, जिन आरोपों के बिच किन्नर समाज का एक गुट रानीगंज थाने के बाहर थाना प्रभारी विकाश दत्तो से मिलकर घंटों न्याय की गुहार लगाते हुए यह अपील की है की रानीगंज मे मनोज डोम नामक एक व्यक्ति है, जो खुदको किन्नर बताता है, उसके दो बच्चे और एक पत्नी भी है, उसने नकली किन्नरों के भेस मे गुंडों को पाल रखा है, जिन गुंडों की मदद से वह लोगों से पैसे मांग कर असली किन्नरों का हक मार रहा है, ऐसे मे उन नकली किन्नरों को रानीगंज से भगाने और उनपर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, इस दौरान असली किन्नरों की गुट मे शामिल उजाला किन्नर सहित अन्य किन्नरों ने रानीगंज थाना पर यह आरोप भी लगाया की थाना द्वारा उनको किसी भी तरह की कोई सहायता नही मिल रही है, इस बिच असली किन्नरों ने सरे बाजार लोगों के सामने नग्न होकर सड़क पर अपनी असलियता प्रदर्शित करने का प्रयास भी किया, इस बिच उनका नग्न विडिओ बना रहे एक यूट्यूबर के साथ भी किन्नरों की झड़प हो गई, काफी मुश्किल के बाद यूट्यूबर ने नग्न किन्नरों का विडिओ डिलीट किया, किन्नरों ने यह आरोप भी लगाया की यूट्यूबर ने नकली किन्नरों के कहने पर उनका नग्न विडिओ बनाने का काम किया है, जिससे उनको सोसल मिडिया पर वायरल कर बदनाम कर सके.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *