गवर्नर पहुंचे विधानसभा, एक साथ हुये सब मौन…

गवर्नर पहुंचे विधानसभा, एक साथ हुये सब मौन…

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा परिसर में शनिवार को वातावरण गमगीन रहा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शिक्षा एवं निबंधन मंत्री रामदास सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम नमन किया। राज्यपाल ने कहा “रामदास सोरेन जी का असामयिक निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।” उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को धैर्य देने की प्रार्थना की।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक गण, पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण एवं विधानसभा सचिवालय के पदाधिकारियों- कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *