
धनबाद(DHANBAD): इस स्वतंत्रता दिवस आयोजन का थीम” लव फॉर द नेशन ” रखा गया था। मुख्य अतिथि ,विद्यालय के निदेशक डॉ.एस. खालिद ने झंडोत्ततोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की,तथा अपने मधुर वचनों द्वारा छात्र _छात्राओं को देश के प्रति जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ होने ल के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान honourary चेयरपर्सन डॉ.निखत परवीन, विद्यालय मैनेजर डॉ.ममता सिन्हा समेत सभी शिक्षक शिक्षिका गण मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। सामूहिक नृत्य,सामूहिक देशभक्ति गीत ,तथा भाषण के सुंदर प्रस्तुति के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरे विद्यालय में जश्न का माहौल रहा।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

