पाकुड़ (PAKUR): पाकुड़ जिले में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर कालीभषाण पोखर स्थित इस्कॉन मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और वहां दो दिनों तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।
इस्कॉन मंदिर में खास तैयारियां
इस्कॉन मंदिर के जनरल मैनेजर सत्यवाहक गुरदास ने जानकारी दी कि इस वर्ष भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। दो दिन चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत सुबह 4:30 बजे मंगल आरती से हुई। पूरे दिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन का माहौल बना रहा।
पहले दिन का कार्यक्रम
- सुबह 4:30 बजे: मंगल आरती से शुभारंभ
- दिनभर: भजन-कीर्तन और पूजा
- शाम को: संध्या आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम
- बच्चों द्वारा कृष्ण भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां
विशेष अतिथि
इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख अतिथि:डीसी मनीष कुमार,एसपी निधि द्विवेदी,अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.
दूसरे दिन का कार्यक्रम
हज़ारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा.मंदिर प्रांगण में भव्य सजावट और भक्तों का तांता देखने को मिलेगा.
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

