Ramdas Soren Death News : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, रखा जाएगा विधानसभा परिसर में…

Ramdas Soren Death News : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, रखा जाएगा विधानसभा परिसर में…

झारखंड(JHARKHAND): झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह रांची लाया गया. दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था. एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा लाया गया और इसे विधानसभा परिसर में रखा जाएगा जहां मंत्री, विधायक और नेता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. झामुमो और कांग्रेस के कई नेता हवाई अड्डे पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की.

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *