मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा कृष्ण-राधा बाल रूप सज्जा वीडियो प्रतियोगिता…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा कृष्ण-राधा बाल रूप सज्जा वीडियो प्रतियोगिता…

झरिया(JHARIA):मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा कृष्ण-राधा बाल रूप सज्जा वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस अनूठी प्रतियोगिता में 1 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को बाल कृष्ण या राधा के रूप में सजाकर अधिकतम 30 सेकंड की वीडियो प्रविष्टि भेजनी होगी।

प्रतियोगिता में बच्चों की प्रस्तुतियों को मनभावन कृष्ण भक्ति संगीत पर आधारित होना आवश्यक है। प्रत्येक प्रतिभागी से केवल एक ही प्रविष्टि मान्य होगी।

कार्यक्रम संयोजक गौतम अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है तथा परिणाम 18 अगस्त 2025 को घोषित किए जाएंगे। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

संयोजक ने सभी से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार व परिचितों के बच्चों को इस सुंदर एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

प्रतिभागी अपनी वीडियो WhatsApp द्वारा इस नंबर पर भेजे 9523016066

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *