बीसीसीएल आउटसोर्सिंग द्वारा किए गए ब्लास्टिंग से घर में गिरा पत्थर,मोहरीबांध के मंडल परिवार बाल बाल बचा..पुनर्वास की हुई मांग…

बीसीसीएल आउटसोर्सिंग द्वारा किए गए ब्लास्टिंग से घर में गिरा पत्थर,मोहरीबांध के मंडल परिवार बाल बाल बचा..पुनर्वास की हुई मांग…

झरिया(JHARIA) :बीसीसीएल के लोदना एरिया 10 के अंतर्गत चल रहे आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा शुक्रवार की शाम हुई ब्लास्टिंग के दौरान मोहरीबाँध पांच नबर निवासी भगवान दास मंडल के आंगन मे तेज अवाज के साथ एकाएक लगभग पांच केजी का पत्थर 04 बजे शाम को नीम का पेड के डाली से टकराते हुए आंगन में गिरा, जिससे आंगन में खेल रहे छोटे-छोटे बच्चे व महिलाएं बाल बाल बची,

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने झरिया बलियापुर मुख मार्ग के पांच नंबर बिजली घर के पास बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की, ग्रामीणों के नेतृत्व कर रहे JMM नेता राधेश्याम बाल्मीकि ने कहा की इसके पूर्व मे भी मोहरीबाँध क्षेत्र मे रह रहे लोगों के घरों मे पत्थरो की बरसात होने से कई लोग घायल हो चुके हैं,हमारी मांग है कि मोहरीबाँध मे रह रहे लोगों को बीसीसीएल तत्काल पुनर्वास करें , नहीं तो आंदोलन कर उत्पादन कार्य को ठप कर दिया जायेगा,

वहीं घर में ब्लास्टिंग का पत्थर गिरने की घटना के सम्बन्ध मे भगवान दास मंडल की पत्नी ललिता देवी ने बताया कि कि हम अपने आंगन मे बैठे हुए थे और हमारे छोटे छोटे बच्चे खेल रहे थे, तभी एकाएक हमारे आंगन में लगे नीम का पेड़ से टकराते हुए एक बड़ा सा पत्थर तेज अवाज के साथ अंगना में गिरा जिससे आंगन में जमीन 02 इंची गडढा हो गई और उसमे में पत्थर समाहित हो गया गनीमत यह रही की पत्थर पेड़ से टकराते हुए तेजी से जमीन में धंस गया नहीं तो पत्थर छटक कर किसी और को लग सकता था और बड़ी घटना हो जाती..

इधर घटना के सूचना मिलते ही तीसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार और घनुडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए, ओपी प्रभारी पंकज कुमार और तीसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बीसीसीएल अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर तत्काल प्रभावित लोगों की पुनर्वास कराने के लिए पहल करने की जरूरत बताई..

वही लोदना एरिया 10 के बीसीसीएल अधिकारी संदीप कश्यप ने बताया की घटना की जानकारी मिली है इसके लिए बैठक कर डेंजर क्षेत्र का सर्वे कराकर अविलम्ब लोगों को बसाने का कार्य किया जायेगा,

NEWS ANP के लिए झरिया अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *