बीजेपी सचेतक MLA राज ने आवासीय कार्यालय में किया राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण…

बीजेपी सचेतक MLA राज ने आवासीय कार्यालय में किया राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद विधायक सह विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा ने आज 79 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सर्वप्रथम अपने आवासीय कार्यालय जगजीवन नगर में राष्ट्रध्वज का सम्मान पूर्वक ध्वजारोहण किया.विधायक सिन्हा के आवासीय कार्यालय में धनबाद विधानसभा के सभी मंडलों से हजारों कार्यकर्ता ,महिलाएं, समाजसेवी एवम पार्टी पदाधिकारी एवं आम लोग उपस्थित हुए. सभी लोगों ने विधायक सिन्हा को एवम विधायक सिन्हा ने सभी लोगों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. भाजपा धनबाद जिला कार्यालय मे आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह मे शामिल हुए.

विधानसभा के सचेतक सह विधायक राज सिन्हा ने जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल “पहला कदम” में गर्वपूर्वक ध्वजारोहण किया.मंगल नगर स्थित ए.के.एम पब्लिक स्कूल, धनबाद जिला खटीक समाज के साथियों के साथ भवतारिणी पथ मनईटांड में, पुराना बाजार स्थित सब्जी मार्केट में किसान बंधुओं एवं सब्जी विक्रेताओं के साथ, अटल पार्क भूली में , गोधर दास टोला में , पुटकी आदि कई स्थानों पर ध्वजारोहण किया.

इस अवसर पर विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि हम भारतवासी आजादी के 78 साल पूरे होने की खुशी मना रहे हैं.हम आजादी के 79 वें वर्ष में पहुंच चुके हैं.आज हम दशकों के साहस एकता और विकास को याद करते हैं, हम अपने घरों दफ्तरों सार्वजनिक स्थल कॉलेज और सरकारी भवनों आदि स्थानों पर स्वतंत्रता का जश्न मना रहे हैं.परंतु हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि देश के अमर शहीद वीरों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई.हजारों पुरुषों और महिलाओं ने आशा और एकता के साथ जेल में अन्याय और कठोर कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी.

आज जब हम 2047 में विकसित भारत बनने का सपना देख रहे हैं तब यह समझना आवश्यक है कि राष्ट्र प्रथम का संकल्प ही हमें उस स्वर्णिम लक्ष्य तक पहुंचाएगा .अंतरिक्ष में चंद्रयान -3 और मंगलयान की सफलता, डिजिटल पेमेंट व्यवस्था का देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के दृढ़ निश्चितता के कारण अभूतपूर्व विस्तार और वैक्सीन निर्माण में विश्व नेतृत्व हमारी क्षमताओं के प्रमाण है.

विधायक सिन्हा ने आगे कहा कि, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें जो स्वतंत्रता दी हम उसका उत्तरोत्तर विस्तार करते हुए आर्थिक और तकनीकी स्वतंत्रता को उतनी ही दृढ़ता से हासिल करें . यही विकसित भारत का पथ है,और यही वह विरासत होगी जो हमें आने वाली पीढियों के हाथों में सौंपना है.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *