झरिया(JHARIA): आज़ादी के 79वें गौरवशाली वर्ष का यह पावन दिवस पूरे देश में राष्ट्रप्रेम और उत्साह की लहर लेकर आया। इसी कड़ी में मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के शाखा कार्यालय परिसर में सुबह से ही देशभक्ति का अद्भुत वातावरण व्याप्त रहा। प्रातः 9:25 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन हुआ, जिसमें शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने गर्वपूर्वक तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश देव्रालिया एवं डॉ. ओ. पी. अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के पूर्व अध्यक्ष अरुण बंसल, रमेश बंसल, विनोद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सीए श्याम सुंदर साह, अमित अग्रवाल, विवेक लिल्हा, मारवाड़ी विद्यालय के अध्यक्ष ललित कटेसरिया, बालिका विद्या मंदिर के अध्यक्ष हरीश राठी, शाखा उपाध्यक्ष अमित जालान, कोषाध्यक्ष किरण शर्मा, संयुक्त सचिव सनी अग्रवाल एवं गौतम अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, पूनम भुसानिया, कविता अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, ललित अग्रवाल, संजय झुनझुनवाला, प्रमोद जालुका, विशाल पलसानिया, अमित जालान, रूपेश कारिवाला, अनिल केजरीवाल, किरण खरकिया सहित शाखा एवं समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत, झरिया शाखा द्वारा “सेल्फी विद तिरंगा” प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें चयनित श्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। तिरंगे की शान और देशभक्ति के गीतों के साथ यह समारोह उपस्थित सभी लोगों के हृदय में राष्ट्रप्रेम की नई ऊर्जा का संचार कर गया।
यह आयोजन अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय प्रकल्प “राष्ट्रीय विकास एवं एकता” के अंतर्गत संपन्न हुआ।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

