54 शूरवीरों हुए सर्वोच्च वीरता सम्मान से सम्मानित..

54 शूरवीरों हुए सर्वोच्च वीरता सम्मान से सम्मानित..

नयी दिल्ली(NEW DELHI): भारत सरकार ने मई, 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस और अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन करने वाले बीएसएफ के 18 भारतीय वायुसेना के 36 जांबाजों को देश के सर्वोच्च वीरता सम्मान के लिए चयन किया गया है. इसमें वायुसेना के चार ग्रुप कैप्टन, एक विंग कमांडर, तीन स्क्वाड्रन लीडर और एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट सहित कुल नौ वायु योद्धाओं को वीर चक्र दिया जायेगा, इसके साथ ही, विंगकमांडर अभिमन्यु सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जायेगा. 26 वायु सैनिकों को वायुसेना पदक प्रदान किया जायेगा. वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी, वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल अवधेश भारती, सेना के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई व उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शमां उन शीर्ष सैन्य अधिकारियों मे शामिल है जिन्हें सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया,

233 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की तरफ से गैलेंट्री अवॉर्ड की घोषणा की गयी है. इस सूची को गृह मंत्रालय ने जारी किया है. इस बार के ये अवॉर्ड ऑपरेशन सिंदूर के नायकों के नाम रहा है. 233 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. जबकि 1000 से ज्यादा जवानों को इस बार अलग-अलस सम्मान से सम्मानित किया गया है. जिन जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड दिया गया है वो असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मरी, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बीएसएफ, सीआरपीएफ, फायर सर्विस, होम गार्ड और सिविल डिफेंस सर्विस, और फायर सर्विस से हैं.

NEWS ANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *