झारखंड(JHARKHAND):झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल गुरुवार एक अलग ही अंदाज में नजर आयें. सीएम कल संस्कार भोज की तैयारियों का जायजा लेने ई-रिक्शा से निकल पड़े. वह खुद ई-रिक्शा चला रहे थे. इस दौरान पीछे की सीट पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, और पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद बैठे नजर आयें. वहीं सीएम के बगल में रामगढ़ उपायुक्त चंदन सिंह बैठे दिखे.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
मुख्यमंत्री के ई-रिक्शा चलाने की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों को सीएम का यह सादगी भरा अंदाज भी खूब भा रहा है. तस्वीरों में सीएम हेमंत सोरेन और उपायुक्त खुलकर हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं.
दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के श्राद्धकर्म की तैयारियों का मुख्यमंत्री
ने जायज़ा लिया। उन्होंने ई-रिक्शा से आयोजन स्थल का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों के लिए पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी को भी परेशानी ना हो।
पिता शिबू सोरेन के निधन के बाद से सीएम अपने पैतृक गांव नेमरा में ही हैं. वहां वह पिता के श्राद्ध कर्मों को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरा कर रहे हैं. आज 15 अगस्त को शिबू सोरेन का दशकर्म है. वहीं कल 16 अगस्त को संस्कार भोज है, जिसमें लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

