पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को समाहरणालय में दी गई श्रद्धांजलि…

पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को समाहरणालय में दी गई श्रद्धांजलि…

धनबाद(DHANBAD):पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार सहित सभी वरीय पदाधिकारियों व कर्मियों ने दिशोम गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन भारत की आदिवासी चेतना के महानायक थे। उनका संघर्ष, बलिदान व नेतृत्व सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। झारखंड की माटी के कण-कण में जीवंत रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बावरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक कुमार झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद के अलावा अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी, कार्यालय प्रमुख, कर्मचारी आदि मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *