उपायुक्त ने जिले वासियों को दी 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं…

उपायुक्त ने जिले वासियों को दी 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं…

जिला स्तरीय समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण..राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने का अनुरोध

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रजन ने विडीयो संदेश जारी कर राज्य सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जिले वासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आजादी के महापर्व के अवसर पर शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी जिले वासियों को दिया।

उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में सुबह 9:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद परेड की सलामी ली जाएगी। तत्पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

उपायुक्त ने आजादी के महापर्व के पावन अवसर पर देश के राष्ट्रीय ध्वज का ध्यान रखने और उसका सम्मान करने का भी अनुरोध जिले वासियों से किया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *