एसीबी ने निलंबित आईएएस विनय को जमीन घोटाले में बनाया आरोपी…

एसीबी ने निलंबित आईएएस विनय को जमीन घोटाले में बनाया आरोपी…

रांची(RANCHI): एसीबी ने जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को अब हजारीबाग के खास महाल जमीन घोटाले में आरोपी बनाया है। इस मामले में बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विनय, चौबे की हजारीबाग एसीबी की विशेष कोर्ट में पेशी हुई। जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में विनय चौबे को भी आरोपी बनाया गया है। एसीबी ने 8 अगस्त को यह केस दर्ज किया था। हालांकि उसमें तत्कालीन खास महाल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा, बसंती सेठी, उमा सेठी, इंद्रजीत सेठी, राजेश सेठी, विजय प्रताप सिंह और सुजीत कुमार सिंह को ही आरोपी बनाया गया है। अब इस मामले में विनय चौबे को भी आरोपी बनाए जाने के बाद उनकी मुश्किलेंऔर बढ़ गई है। विनय चौबे को एसीबी ने 20 मई को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था,

23 निजी व्यक्तियों को आवंटित की गई थी 2.75 एकड़ जमीन

एसीबी जांच में पता चला कि हजारीबाग की करीब 2.75 एकड़ खास महाल जमीन वर्ष 1948 में एक ट्रस्ट को 30 वर्षों के लिए लीज पर दी गई थी। लीज की अवधि वर्ष 1978 में समाप्त होने के बाद इसका नवीकरण वर्ष 2008 तक के लिए किया गया था। लेकिन वर्ष 2008 से 2010 के बीच सुनियोजित तरीके से इस जमीन को सरकारी घोषित कर 23 निजी व्यक्तियों को आवंटित कर दिया गया। लीज नवीकरण के दौरान ट्रस्ट सेवायत शब्द को तत्कालीन खास महाल पदाधिकारी ने जान-बूझकर हटा दिया था।

NEWS ANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *