कोयले उठाव को लेकर सिंह मेंशन-रघुकुल हुए आमने-सामने…

कोयले उठाव को लेकर सिंह मेंशन-रघुकुल हुए आमने-सामने…

कोयला कारोबारी हर्ष सिंह के खिलाफ 2 हजार रुपए प्रति टन रंगदारी मांगने का केस..

पीबी एरिया के जीएम, माइंस इंचार्ज, लोडिंग बाबू समेत अन्य भी आरोपी..

धनबाद(DHANBAD): गोपालीचक कोलियरी में चल रही सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग में कोयला उठाव को लेकर विवाद गहरा गया है। जय मां तारा और रागिनी मर्चेनडाइन के अधिकृत प्रतिनिधि मुकेश पासवान ने पुटकी थाना में लिखित शिकायत देकर बीसीसीएल के पीबी एरिया के महाप्रबंधक धर्मेंद्र मित्तल, लोडिंग बाबू निर्मल यादव, एमएनएसआर ट्रेडिंग के माईस इंचार्ज श्रीराम पांडेय, कुश सिंह व हर्ष सिंह के खिलाफ पक्षपात करने, रंगदारी मांगने, घटिया कोयला देने, गाली-गलौज समेत कई आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी हर्ष सिंह रघुकुल से जुड़े हैं। प्राथमिकी के अनुसार, 2 जुलाई 2025 को ई-ऑक्शन डीओ के माध्यम से जय मां तारा को 200 मीट्रिक टन और रागिनी मरचेनडाइन को 2000 मीट्रिक टन कोयला आवंटित किया गया था। 11 अगस्त तक जय मां तारा को केवल 75.850 एमटी और रागिनी मरचेनडाइन को 540.180 एमटी ही कोयला दिया गया। वह भी निम्न गुणवत्ता का था। इसी अवधि में एमएनएसआर ट्रेडिंग को 17,800 टन आवंटित

कोयले में से 17,779.990 एमटी उच्च गुणवत्ता का कोयला उपलब्ध करा दिया गया। एमएनएसआर के संचालक हर्ष सिंह के इशारे पर उनके लोग कोयला उठाव में बाधा डालते हैं और 2000 रुपए प्रति टन रंगदारी की मांग करते हैं। रंगदारी नहीं देने पर अच्छा कोयला न देने की धमकी भी दी जाती है। इस मामले में महाप्रबंधक धर्मेंद्र मित्तल की मिलीभगत से लोडिंग बाबू निर्मल यादव, श्रीराम पांडेय और कुश सिंह धमकी देते हैं।

इधर गोपालीचक में डीओ का कोयला उठाव के बहाने सिंह मेंशन व रघुकुल एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। इसके पूर्व में भी गोपालीचक डिपो में कोयला उठाव को लेकर खूनी संघर्ष हो चुका है। तब बम-गोलियों से इलाका दहल गया था। तीन एफआईआर भी दर्ज हुई थी। अब पुनः दोनों घरानों के टकराव से संघर्ष की पृष्ठ भूमि तैयार हो रही है,

NEWS ANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *