प्रथम धनबाद जिला गतका चैम्पियनशिप का आयोजन 17 अगस्त को मंगलधाम में…

प्रथम धनबाद जिला गतका चैम्पियनशिप का आयोजन 17 अगस्त को मंगलधाम में…

धनबाद(DHANBAD):प्राचीन स्वदेशी सिख मार्शल आर्ट शैली गतका खेल का प्रथम धनबाद जिला गतका चैम्पियनशिप का आयोजन 17 अगस्त को काशीटाड गोविन्दपुर स्थित मंगल धाम कंस्ट्रक्शन में किया जाएगा.

इसकी जानकारी देते हुए धनबाद जिला गतका संघ के सचिव रोहित प्रसाद ने बताया कि भारत की स्वदेशी मार्शल आर्ट शैली गतका के जिला प्रतियोगिता का शुभारंभ गतका एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष केशव कुमार हारोदिया, राज्य सचिव श्रीमती विदया वा धनबाद जिला गतका संघ के अध्यक्ष बसंत हेलीवाल के द्वारा किया जाएगा,
वहीं समापन समारोह के मुख्य अतिथि शंकर दयाल बुधिया वा हरे राम गुप्ता होंगे,
चैम्पियनशिप में धनबाद के 15 स्कूल वा क्लब के सैकड़ों लड़के/ लड़कियां गतका बाज अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे,
श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गतका बाज क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में 23 वा 24 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में धनबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे,
प्रथम धनबाद जिला गतका चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले गतका बाज को प्रमाण पत्र वा विजेता को मैडेल वा प्रमाण पत्र सहित सर्व श्रेष्ठ स्कूल वा क्लब को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *