दिल्ली(DELHI): दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव में राजीव प्रताप रूडी की जीत हुई और संजीव बालियन हार गए।
संजीव बालियन को अमित शाह, नड्डा और निशिकांत दुबे का खुला समर्थन था। अमित शाह, नड्डा और उनका पूरा ग्रुप बालियान के लिए दिलोजान से लगा था। इसके बावजूद राजीव प्रताप रूडी की जीत के निहितार्थ गहरे हैं।
संजीव बालियन ने पानी की तरह पैसा बहाया था। निशिकांत दुबे और अमित शाह जैसे लॉबिंग के बादशाह का हाथ उनके ऊपर था, इसके बावजूद राजीव प्रताप रूडी को बीजेपी के एक बड़े वर्ग के अलावा विपक्षी दलों के वोट भी मिले।
कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव को कवर कर रहे दिल्ली के एक वरिष्ठ पत्रकार बताते हैं कि जिन लोगों को “अमित शाह style of politics” नहीं पसंद, वो सारे लोग, across party line, रूडी के साथ आ जुड़े।
अहमद पटेल ने गुजरात के राज्यसभा चुनाव में अमित शाह समर्थित कैंडिडेट को मात दी थी। कुछ कुछ वैसा ही माहौल था।
NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

