पंडित क्लीनिक रोड मरम्मत की मांग को लेकर भूख हड़ताल खत्म, जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया गया…

पंडित क्लीनिक रोड मरम्मत की मांग को लेकर भूख हड़ताल खत्म, जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया गया…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के पंडित क्लिनिक रोड की मरम्मत और नाली निर्माण की मांग को लेकर बीते कई दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज समापन हो गया। बरटांड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव संतोष चौरसिया को समाजसेवी एवं युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।

नगर निगम की उदासीनता से नाराज थे स्थानीय दुकानदार

संतोष चौरसिया सहित स्थानीय दुकानदार और नागरिक लंबे समय से पंडित क्लिनिक रोड की बदहाल स्थिति को लेकर नाराज थे। सड़क और नाली की जर्जर हालत के कारण बरसात में यह पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता था, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती थी।

संतोष चौरसिया ने कहा,“नगर निगम पूरी तरह से बेपरवाह हो चुका था। थोड़ी सी बारिश के बाद सड़क और गली-नालियां पानी से लबालब हो जाती थीं। मजबूरन हमें अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा।”

प्रशासन की पहल के बाद भूख हड़ताल समाप्त

चौरसिया ने बताया कि जिला प्रशासन के उपायुक्त ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बताया गया है कि सड़क और नाली निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

“केवल कागज़ी आश्वासन नहीं, ज़मीनी काम भी ज़रूरी” – दिलीप कुमार सिंह

इस मौके पर युवा संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा,
“स्थानीय लोगों की यह लड़ाई पूरी तरह जायज़ थी। आज डीडीसी द्वारा सड़क मरम्मत की स्वीकृति दी गई है, लेकिन हमारी मांग है कि यह केवल कागज़ों तक सीमित न रह जाए, बल्कि ज़मीनी स्तर पर जल्द से जल्द काम शुरू हो।”

उन्होंने यह भी कहा कि युवा संघर्ष मोर्चा क्षेत्र के युवाओं के साथ मिलकर सड़क मरम्मत कार्य पर नज़र बनाए रखेगा और जरूरत पड़ी तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *