मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की बढ़ाई गई सुरक्षा…

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की बढ़ाई गई सुरक्षा…

मुंबई(MUMBAI):मुंबई पुलिस ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की सुरक्षा कड़ी कर दी है। ये कदम कनाडा में उनके Kap’s Cafe पर हुई दो फायरिंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बाद उठाया गया। पुलिस ने सुरक्षा स्तर का खुलासा नहीं किया। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि कपिल को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।

सलमान खान को लेकर नाराजगी
दूसरी फायरिंग के बाद गैंग के एक सदस्य की ऑडियो क्लिप सामने आई। उसमें कहा गया कि कैफे के उद्घाटन में सलमान खान को बुलाने पर हमला किया गया। धमकी दी गई कि अगर चेतावनी नहीं मानी, तो अगला कदम मुंबई में उठेगा।

दूसरी बार फायरिंग
7 अगस्त को कैफे पर एक महीने से कम समय में दूसरी बार गोलीबारी हुई। 25 गोलियां चलीं, खिड़कियों के शीशे टूट गये। कोई घायल नहीं हुआ। गैंग सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली।

NEWSANP के लिए मुंबई से रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *